इस्लामी गणतंत्र ईरान के ड्रोन ने तीन हज़ार किलोमीटर की रेंज में उड़ान भरने की क्षमता प्राप्त कर ली है।
पासदाराने इन्क़ेलाब फ़ोर्स के एरोस्पेस विभाग के कमान्डर ब्रिगेडियर अमीर अली हाजी ज़ादे ने अपने एक बयान में कहा कि ईरान निर्मित ड्रोन विभिन्न अभियानों के दौरान तीन हज़ार किलोमीटर के क्षेत्रफल में उड़ान भरने की क्षमता रखते हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर ब्रिगेडियर अमीर अली हाजी ज़ादे ने शनिवार को तेहरान में एक कार्यक्रम के दौरान अमरीकी ड्रोन आरक्यू-170 को ईरान में उतारे जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस अमरीकी ड्रोन के मुक़ाबले में प्रतिरोधक शक्ति या उसको ईरान में उतारे जाने के लिए आवश्यक सूचनाओं तक पहुंच से अधिक महत्त्वपूर्ण, शत्रुओं के ख़तरों और धमकियों के मुक़ाबले में हमारे जवानों के भीतर पाये जाने वाला आत्म विश्वास था।ब्रिगेडियर अमीर अली हाजीज़ादे ने ईरान निर्मित आरक्यू-170 की सफल उड़ान की ओर संकेत करते हुए कहा कि आर क्यू-170 की डिज़ाइनिंग और बनावट, केवल दस प्रतिशत भाग पर आधारित है और इस संबंध में मुख्य काम इस दौरान उड़ान का पता लगाकर उसे सुरक्षित ज़मीन पर उतारना, रिवर्स इन्जीनियरिंग और उसे डी कोड करना, उसके निर्माण से अधिक जटिल और कठिनतम कार्य है जो पासदाराने इन्क़ेलाब फ़ोर्स के जवानों ने सही ढंग से अंजाम दिया।
29 नवंबर 2014 - 18:46
समाचार कोड: 654906
इस्लामी गणतंत्र ईरान के ड्रोन ने तीन हज़ार किलोमीटर की रेंज में उड़ान भरने की क्षमता प्राप्त कर ली है।